हनुमान बेनीवाल की कोरोना रिपोर्ट फिर आई नेगेटिव, लेकिन दिल्ली में आई थी पॉजिटिव

INC News
0

 जयपुर, नागौर।





नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की कोरोना रिपोर्ट को लेकर अभी भी बड़ा संयम बना हुआ हैं। संसद के लोकसभा सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जांच करवाई थी, उनमें एक जांच पॉजिटिव आई और एक नेगेटिव। दरअसल जयपुर में करवाई जांच नेगेटिव आई थी, उसके बाद बेनीवाल की जांच दिल्ली में।हुई थी, वो पॉजिटिव आई थी। इस प्रकार एक ही समय मे दोनों जांचे अलग-अलग आई, इसलिए यह मामला काफी तूल पकड़ता गया और सांसद बेनीवाल ने कई सवाल खड़े किए और पूछा कि कौनसी जांच को सही माना जाए।


अब फिर हनुमान बेनीवाल की रिपोर्ट नेगेटिव निकली





इस पूरे मामले के बाद हनुमान बेनीवाल को लोकसभा सत्र में भाग नहीं लेने दिया था, अब हनुमान बेनीवाल ने दुबारा से जांच करवाई हैं, लेकिन ये जांच नेगेटिव ही आई हैं। अब सांसद बेनीवाल में icmr से सवाल पूछे हैं कि आखिर दिल्ली में हुई जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे आई? बेनीवाल ने चिकित्सा मंत्री हर्षवर्धन से भी इस सवाल का जवाब मांगा हैं।


इस तरह एक सांसद की रिपोर्ट में संयम होना एक बड़ा सवाल पैदा करता हैं, जब एक सांसद की रिपोर्ट इस तरह आ सकती हैं, तो आम आदमी की रिपोर्ट की क्या गारंटी हैं कि वो सही जांच हुई है या गलत जांच हुई हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default