राजस्थान में फिर हुआ मानसून सक्रिय, जाने किन जिलों में जाते हुए मानसून बरसेगा?

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





इस साल का मानसून अब अपने अंतिम समय मे हैं, अब राजस्थान प्रदेश के कई जिलों से मानसून चला गया हैं, लेकिन अभी भी जाते हुए मानसून बरसेगा। मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिम विक्षोभ बनने के कारण राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। हालांकि अभी भी कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही हैं। बुधवार को भी डबोक में बारिश हुई थी। अब मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक राजस्थान में एक बार फिर मानसून का असर रहेगा।


जाने किन जिलों में अब होगी बारिश

शुक्रवार को राजस्थान के पूर्वी जिलों में बारिश होगी, इनमें भीलवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर जिले शामिल है। शनिवार को भीलवाड़ा, चितौड़गढ़ और राजसमंद में बारिश बताई गई हैं, वही रविवार को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी और टोंक में बारिश होने के आसार हैं। कुल मिलाकर इन 4-5 जिलों को छोड़कर बाकी बचे हुए राजस्थान में मानसून शुष्क ही रहेगा।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default