सीएम अशोक गहलोत का नया रिकॉर्ड, देश मे सबसे महंगी बिजली देने वाले मुख्यमंत्री बने

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को अगस्त महीने का बिजली देखकर एक बड़ा झटका लगा, क्योंकि इन बिजली बिलों में सरकार ने बढ़ा हुआ फ्यूल सरचार्ज और फिक्स चार्ज जोड़ दिए। इन दोनों चार्ज के बाद राजस्थान देश का सबसे महंगी बिजली वाला राज्य बन गया है। राजस्थान प्रदेश में बिजली के 1 करोड़ 30 लाख उपभोक्ता हैं, सरकार इन उपभोक्ताओं से बिजली बिलों के जरिये 600 करोड़ रुपये वसूलने की तैयारी में हैं। राजस्थान में बिजली का एक यूनिट का भाव 7.95 रुपये हैं, जबकि मध्यप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बिजली का भाव 6.5 से लेकर 7.10 रुपये प्रति यूनिट हैं।


हालांकि यह फ्ल्यू सरचार्ज की वसूली सितंबर से लेकर नवम्बर तक होगी। दैनिक भास्कर ने एक बिल का उदाहरण देकर इस पूरे मामले को समझाया हैं, वही उदाहरण हम यहां दे रहे हैं। एक सीकर की चुका देवी का बिजली बिल हैं। चुका देवी के अगस्त के बिजली बिल में 861 रुपये आए, उसके बाद जून महीने के बिजली बिल में 1047 रुपये आए, वही अब अगस्त महीने में आया बिल चुका देवी का 4962 रुपये का हैं, अब आप इस बिल के हिसाब से सोच सकते हैं कि राजस्थान में किस कदर बिजली महंगी हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default