राजस्थान में पंच और सरपंच के चुनाव की हुई घोषणा, पूरे प्रदेश में लगी आचार संहिता

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





जयपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, राजस्थान प्रदेश में अब पंच और सरपंच के चुनाव की घोषणा हो गई हैं, इसी घोषणा के साथ ही पूरे राजस्थान प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई हैं। राजस्थान प्रदेश की 3848 ग्राम पंचायत में चुनाव होने हैं, हालांकि आधी पंचायतों में चुनाव पहले हो चुके हैं, लेकिन ये 3848 ग्राम पंचायत बच गई थी, जिनमें फिर कोरोना के कारण चुनाव नहीं हो सका। लेकिन अब इन ग्राम पंचायतों में चुनाव इसी महीने सितंबर में होगा।


सितंबर में ही होगा ग्राम पंचायतों में चुनाव


राजस्थान की ग्राम पंचायतों का चुनाव कुल चार चरणों मे होगा, इनमें पहले चरण ले लिए मतदान 28 सितंबर को।ही होगा, उसके बाद दूसरे चरण के मतदान 3 अक्टूबर को होंगे, उसके बाद तीसरे के 6 अक्टूबर को मतदान होंगें और आखिरी चरण के मतदान 10 अक्टूबर को होंगे। सरपंच चुनाव के दूसरे दिन ही सभी ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का चुनाव होगा। वही सरपंच का चुनाव इस बार ईवीएम से होगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default