जयपुर, राजस्थान।
हालांकि राजस्थान का सियासी घटनाक्रम खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मुलाकात नहीं हो पाई है। पहले पायलट और गहलोत की मुलाकात कल रात को होने वाली थी, लेकिन वो मुलाकात अभी तक नहीं हुई है। कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल को पायलट और गहलोत की मुलाकात कराने के लिए जयपुर भेजा था, लेकिन अभी तक केसी वेणुगोपाल यह मुलाकात नहीं करवा पाए, यहां तक कि सीएम गहलोत और वेणुगोपाल की भी मुलाकात नहीं हुई है।
पायलट को होटल फेयरमाउंट में नहीं मिली एंट्री
अभी तक पायलट केम्प को होटल फेयरमाउंट में भी एंट्री नहीं मिली है, सिर्फ गहलोत समर्थक विधायक ही होटल फेयरमाउंट में रुके हुए, पायलट समर्थक विधायक अभी होटल फेयरमाउंट में नहीं पहुंचे है। बताया जा रहा है कि गहलोत और पायलट की मुलाकात होने के बाद ही पायलट और उनके समर्थक विधायकों को होटल फेयरमाउंट में एंट्री मिलेगी।
आज हो सकती है गहलोत-पायलट मुलाकात
ताजा सूत्रों के अनुसार आज 4 बजे केसी वेणुगोपाल सीएम गहलोत और पायलट की मुलाकात करवा सकते है। केसी वेणुगोपाल पहले सीएम गहलोत से मुलाकात करेंगें, उसके बाद सचिन पायलट से मुलाकात करेंगें और उसके बाद एक समय तय किया जाएगा, जिसमें पायलट, गहलोत और केसी वेणुगोपाल तीनों शामिल होंगें। इस मुलाकात के दौरान पायलट और गहलोत के बीच उपजे विवाद को खत्म करके गीले शिकवे दूर किये जायेंगे और फिर होगी कांग्रेस की विधायक दल की बैठक।

Tnxx for comment