जयपुर, राजस्थान।
आखिर राजस्थान के सियासी संकट के बाद राजस्थान विधानसभा का सत्र कल शुरू होने जा रहा है, 5 महीनों के बाद एक बार फिर विधानसभा के गलियारों में राजस्थान के कोने कोने से आये हुए विधायकों की आवाजें गूंजेगी। आज जयपुर में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही अपने-अपने विधायकों के साथ विधायक दल की बैठक बुलाई, इन बैठकों में बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनाई।
बीजेपी में फैंसला किया है कि वो विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी, तो वही कांग्रेस भी इसके लिए तैयार है। सीएम अशोक गहलोत के पास 125 विधायकों का समर्थन हो गया है, इसलिए गहलोत सरकार को भी अविश्वास प्रस्ताव को विश्वास में बदलने में मजा ही आएगा। इस बार का विधानसभा सत्र काफी हंगामेदार रहेगा, क्योंकि इस बार राजस्थान की सियासत में ऐसी घटनाएं हुई, जो पहले कभी नहीं हुई। सीएम गहलोत को अपने विधायकों के साथ 35 दिन तक बाड़ेबंदी में रहना पड़ा।

Tnxx for comment