BJP- RLP की सँयुक्त विधायक दल की बैठक, विधानसभा सत्र को लेकर बनाई रणनीति

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



आज जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक हो रही है, बीजेपी के साथ RLP के विधायकों ने भी बैठक में भाग लिया है, इस बैठक में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद है और केंद्र से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इस बैठक में पहुंचे है। इसके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी इस बैठक में मौजूद है। पार्टी के चन्द्रशेखर, वी सतीश, अविनाश राय खन्ना भी इस बैठक में हिस्सा ले रहे है, वही RLP के तीनों विधायक इस बैठक में शामिल हुए है।

कल से शुरू हो रहे राजस्थान विधानसभा सत्र को लेकर इस बैठक में चर्चा की जा रही है और सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जा रही है। इस बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी सम्बोधित किया और राजस्थान सरकार पर हमला भी बोला। भाजपा नेताओं ने राम मंदिर को लेकर काफी कुछ बोला। नेताओं ने विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति के बारे में भी विधायकों को सम्बोधित किया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default