सचिन पायलट ने की राजस्थान के नए कांग्रेस प्रभारी अजय माकन से मुलाकात

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



कांग्रेस ने राजस्थान की राजनीति में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे को हटाकर अजय माकन को बना दिया। कांग्रेस ने अब अजय माकन को जिम्मेदारी दी है कि वो सत्ता और संगठन में समन्वय बनाये रखे, वही सीएम गहलोत और पायलट गुट में भी समन्वय रखे। हालांकि यह काम अजय माकन के लिए बड़ा ही चुनौती पूर्ण है, क्योंकि इसकी राह आसान नहीं लग रही है, इसके साथ अजय माकन तीन सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष भी, उनको पायलट कैम्प की शिकायतों पर भी जांच करना है। ऐसे में अजय माकन के सामने काफी चुनौती है, अब देखना होगा अजय माकन इनसे कैसे निपटने में कामयाब होते है।

अजय माकन के कार्यभार ग्रहण करते ही मिले पायलट

अजय माकन ने सोमवार दोपहर को ही AICC में कार्यभार ग्रहण किया, कार्यभार ग्रहण के बाद सचिन पायलट अजय माकन से मिलने पहुंच गए। पायलट विधानसभा सत्र के बाद दिल्ली आ गए थे और वो अजय माकन से मिलने वाले सबसे पहले व्यक्ति है। इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन कहीं न कहीं इस मुलाकात में राजस्थान के हालातों को लेकर चर्चा जरूर हुई होगी। अब देखना होगा कि अजय माकन कब राजस्थान का रुख करते है। अजय माकन को राजस्थान के संगठन में भी कार्यकारिणी घोषित करवाना है, तो गहलोत के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल करवाना है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default