ओसियां विधायक दिव्या मदरेणा और पूर्व विधायक भेराराम सियोल के बीच बड़ी जंग

INC News
0
ओसियां, जोधपुर।



जोधपुर जिले की ओसियां विधानसभा सीट से विधायक दिव्या मदरेणा और पूर्व विधायक भेराराम सियोल के बीच जुबानी जंग चल रही है। दरअसल भेराराम सियोल एक महीने से ओसियां में डोर टू डोर सम्पर्क कर रहे है, भेराराम सियोल ने 23 अगस्त को ओसियां लॉक डाउन बुलाया। भेराराम सियोल लगभग एक महीने से इस लॉक डाउन के लिए गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर लोगों से सम्पर्क कर रहे है और ओसियां को पूर्णत बन्द करने की मांग कर रहे है, उनका यह बन्द कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर है।



अब दिव्या मदरेणा ने भी भेराराम सियोल पर किया पलटवार

सोमवार को ओसियां की वर्तमान विधायक दिव्या मदरेणा भी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थी, इस दौरान दिव्या मदरेणा ने भेराराम सियोल पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि 1 महीने यहां जनता के बीच मे आने से काम नहीं होगा, आपने 5 साल में सिर्फ हमारे कराए हुए कामों का ही लोकापर्ण किया, मैंने 2 साल में ओसियां को बहुत कुछ दिया है, ओसियां में एक कन्या महाविद्यालय, एक CHC, बिजली घर, ब्लड बैंक, ट्रामा सेंटर बनवाए है, आपने 5 साल में क्या काम कराए, वो बताए जनता को। इस प्रकार ओसियां विधायक दिव्या मदरेणा ने भेराराम सियोल पर काफी हमले किए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default