लाडनूं, नागौर।
आज नागौर जिले की लाडनूं विधानसभा सीट से विधायक मुकेश भाकर ने लाडनूं के राजकीय अस्पताल में निरीक्षण किया, विधायक मुकेश भाकर ने अस्पताल में नई पेयजल पाइपलाइन का भी लोकार्पण किया, इसके अलावा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मुकेश भाकर ने अस्पताल के परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन और आमजन भी विधायक के साथ थे।
पिछले 2 दिनों से विधायक मुकेश भाकर अपने विधानसभा क्षेत्र में ही मौजूद है, पिछले दिन विधायक भाकर ने आस-पास के गांवों में जाकर आमजन से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं को भी सुना। राजस्थान में चल रही सियासत के कारण विधायक मुकेश भाकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ ही बाड़ेबंदी में थे, जिसके कारण लगभग 40 दिनों बाद विधायक भाकर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे है।

Tnxx for comment