सचिन पायलट फिर गए दिल्ली, कर सकते है आलाकमान से भी मुलाकात

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान के सियासी संकट का कल विधानसभा में पूरी तरह अंत जो गया, क्योंकि कल विधानसभा में सीएम गहलोत ने अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हांसिल कर लिया, कुल 123 विधायकों ने सरकार के पक्ष में अपना विश्वास जताया है। इस विश्वास मत हांसिल के बाद राजस्थान में पिछले 2 महीने से चल रही सियासत का अंत हुआ है। अब विधानसभा में 2 दिन की छुटी भी है। आज पूरा प्रदेश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर झंडारोहण कर रहे है, वही सीएम गहलोत आज जयपुर में स्वतंत्रता दिवस मना रहे है।

पायलट फिर पहुंचे दिल्ली, हो सकती है बड़े नेताओं से मुलाकात

विधानसभा सत्र में गहलोत सरकार को विश्वास मत हांसिल होने के बाद सचिन पायलट एक बार फिर जयपुर से दिल्ली चले गए है, पायलट सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली गए है। सचिन पायलट ने आज अपने दिल्ली स्थित घर पर झंडारोहण भी किया। पायलट के अचानक से वापस दिल्ली जाने को लेकर भी कई सवाल उठ रहे है और बताया जा रहा है कि पायलट दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात भी कर सकते है।

कई सूत्रों के हवाले से यह खबर भी आ रही है कि पायलट फिर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते है। पायलट के पास अब कोई भी पद नहीं है, पायलट पहले राजस्थान के उपमुख्यमंत्री भी थे और कांग्रेस के अध्यक्ष भी, लेकिन अब सब कुछ पायलट से छीन लिया गया है। दिल्ली जाकर पायलट इन बातों को आलाकमान के सामने भी रख सकते है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default