विधानसभा में पायलट की सीट बदलने पर पायलट ने विधानसभा में दिया ऐसा जवाब

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान के सियासी संकट के बाद आज राजस्थान का पांचवा सत्र शुरू हो ही गया। राजस्थान विधानसभा में आज गहलोत सरकार ने विश्वास मत भी पारित किया। सीएम गहलोत के साथ 123 विधायकों का समर्थन विधानसभा में साबित हुआ। अब अगले 2 दिनों के लिए विधानसभा में अवकाश आ गया है, सोमवार से फिर राजस्थान विधानसभा शुरू हो जाएगी। विधानसभा में काफी बदलाव देखने को मिला है। सचिन पायलट और उनके समर्थक 2 नेताओ को मंत्री पद से हटा दिया था, अब इन तीनो नेताओ की सीट भी विधानसभा में बदल दी है। 


सीट बदलने पर पायलट ने विधानसभा में दिया यह जवाब


जब पायलट उपमुख्यमंत्री थे, तब पायलट विधानसभा में सबसे आगे वाली लाइन में बैठते थे, लेकिन अब पायलट को उपमुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद पायलट को आगे की लाइन से हटाकर पीछे भेज दिया है। इस बात को लेकर विधानसभा में पायलट ने बड़ा ही लाजवाब जवाब दिया। पायलट ने कहा कि मैं जब आया तब देखा कि मेरी सीट विधानसभा में बदल दी गई, फिर 2 मिनट बाद मैंने सोचा कि मेरी सीट सरहद पर है, सरहद के आगे विपक्ष है और सरहद पर उसी को भेजा जाता है, जो अच्छा योद्धा होता है और इसके लिए ही मुझे सरहद पर भेजा गया है।

पायलट का यह जवाब सुनकर सदन में बैठे नेताओं ने मुस्कराहट के साथ तालियां बजाना शुरू कर दिया। सभी नेताओं ने पायलट के इस बयान की तारीफ भी की।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default