मौसम विभाग ने राजस्थान में दी भारी बारिश की चेतावनी, जाने किन जिलों में होगी बारिश?

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान प्रदेश में इन दिनों मौसम काफी मेहरबान है, राजस्थान के पूर्वी हिस्से में बाढ़ जैसे हालात बन रहे है। शुक्रवार को राजधानी जयपुर में ऐसी बारिश हुई कि देखने वाले देखते ही रह गए, जयपुर में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। यहाँ तक कि जयपुर में चलती बसों में भी पानी बसों में जा रहा था। गाड़ियां डूब चुकी थी और कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी। जयपुर के आस-पास के जिलों में इस तरह की ही बारिश देखने को मिली।


मौसम विभाग ने राजस्थान में अब अगले 48 घण्टों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया। इन जिलों में जोधपुर, पाली, नागौर, जालौर, अजमेर, सिरोही, बाड़मेर, राजसमंद, उदयपुर, भीलवाड़ा और चितौड़गढ़ शामिल है। इन जिलों में मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा दूसरे जिलों में बारिश की सम्भावना है, लेकिन इन जिलों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।


जाने किस जिले में कब होगी बारिश


राजस्थान की राजधानी में अब अगले 5 दिनों तो हर दिन बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बाड़मेर, नागौर जिले में 16 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक हर दिन बारिश होगी, इन जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट है। जैसलमेर में आज बारिश होने की सम्भावना है, बाकी आगे जैसलमेर में बारिश के कोई संकेत नहीं है। बीकानेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले में 18 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक बारिश होगी, इन जिलों में भारी बारिश नहीं होकर हल्की ही बारिश होगी।


सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले में 16 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक हर दिन बारिश बताई जा रही है। भीलवाड़ा और अजमेर जिले में भी अगले 5 दिनों तक हर दिन बारिश होगी, इन जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट मिला है। उदयपुर, राजसमंद, चितौड़गढ़ और इनके आस पास के जिलों में आज से लेकर 20 अगस्त तक हर दिन बारिश होने वाली है। टोंक और सवाई माधोपुर जिले में भी अगले 5 दिनों तक हर दिन बारिश होगी।

बारां, करौली, झालावाड़ इन जिलों में भी हर दिन बारिश बताई जा रही है, इन जिलों में पहले भी अच्छी बारिश हुई है और आगे भी ऐसा ही है। कोटा और बूंदी जिले में भी 16 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक हर दिन बारिश होगी। भरतपुर और धौलपुर जिले में भी हर दिन बारिश होगी, इसके अलावा पाली, जालौर और सिरोही में अगले 48 घण्टों के लिए बारिश का अलर्ट है और आने वाले 5 दिनों में भी हर दिन बारिश होने के संकेत मिले है।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default