जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान के सियासी संकट के बाद आज प्रदेश की विधानसभा शुरू होने जा रही है। इस विधानसभा सत्र को लेकर सत्ता में बैठी कांग्रेस और विपक्ष में बैठी बीजेपी ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। बीजेपी ने फैंसला किया है कि वो सदन में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे तो दूसरी ओर सीएम गहलोत सरकार भी विश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है, क्योंकि सीएम गहलोत के पास अब 125 विधायकों का समर्थन है, जो विश्वास प्रस्ताव के लिए काफी ज्यादा है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों को विह्प जारी किया है।
बसपा ने जारी किया अपने 6 विधायकों को विह्प
बसपा से 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए, यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। अब बसपा में अपने इन 6 विधायकों को विह्प जारी किया है और गहलोत सरकार के विपक्ष में वोट देने को कहा है। यह विह्प बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने जारी किया है। व्हिप में कहा गया है कि आप बसपा के सिंबल पर चुनाव जीते है, इसलिए वो आपको राजस्थान विधानसभा में सरकार के विपक्ष में वोट देने का विह्प दिया गया है। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आप पर भारतीय संविधान में प्रदत धाराओं के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।



Tnxx for comment