बाड़मेर की लापता प्रधान पिंकी चौधरी मामले में बड़ा खुलासा, अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी प्रधान

INC News
0

 बाड़मेर, राजस्थान।




बाड़मेर जिले के समदड़ी क्षेत्र की एक प्रधान पिंकी चौधरी पिछले 1 सफ्ताह गायब थी, जिसकी लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी और पुलिस इस मामले में 3-4 दिनों से जांच कर रही थी। सोमवार को अचानक पिंकी चौधरी खुद ही वापस अपने गांव आ गई, जहां मौके पर पुलिस पहुंची, तो पिंकी चौधरी ने कई बड़े खुलासे किए। पिंकी चौधरी ने कहा कि वो अकेली यहां से गई थी और अब वो न मायके जाना चाहती है और न ही ससुराल जाना चाहती है, वो अपने प्रेमी अशोक चौधरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है। 


प्रधान पिंकी चौधरी के इस खुलासे के बाद समदड़ी इलाके में चर्चाओं का माहौल काफी गर्म है। पहले सभी लोग चर्चा कर रहे थे कि आखिर प्रधान पिंकी कहाँ गायब हो गई थी, अब पिंकी ने खुद ही खुलासा करके यह जानकारी दी है। हम आपको बता दे कि पिंकी चौधरी 5 दिन पहले अपने ससुराल से पीहर जाने का कहकर निकली थी, पीहर नहीं पहुंचने पर पिंकी के पिता थाने में गुमसुदगी का मामला दर्ज करवाया था। हम आपको यह भी बता रहे है कि पिंकी चौधरी 2 बच्चों की मां भी है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default