जोधपुर की ओर कूच कर रहे है हजारों किसान, बिजली बिलों की माफी को लेकर महापड़ाव की तैयारी

INC News
0

 जोधपुर, राजस्थान।




बिजली बिलों की माफी को लेकर जोधपुर की ओर हजारों किसानों ने कूच करना शुरू किया है। किसान जोधपुर डिस्कॉम के बाहर महापड़ाव करना चाह रहे है, लेकिन प्रशासन ने किसानों को डिस्कॉम पहुचने से पहले ही रोक दिया है, 2 घण्टे से किसान सड़को पर बैठे है। जोधपुर और आस-पास के जिलों से हजारों किसान टोलियों में डिस्कॉम की तरफ आ रहे है। जोधपुर कलेक्टर और कमिश्नर लगातार पूरे मामले की मॉनिटरिंग करने में लगे हुए है और किसानों से समझाइश भी करने की कोशिश कर रहे है।


किसान की मांग: कोरोना काल मे माफ हो बिजली बिल


दरअसल किसानों की मांग है कि इस कोरोना काल में 6 माह के बिजली बिल माफ होने चाहिए। इसी मांग को लेकर किसानों ने तहसील मुख्यालयों पर लगातार 17 दिनों तक आंदोलन किया, लेकिन किसी ने किसानों की सुनवाई नहीं की, इसी कारण किसानों ने अब जोधपुर कूच करने का विचार किया और आज 25 अगस्त को किसानों ने जोधपुर डिस्कॉम के बाहर महापड़ाव करने के लिए जोधपुर कूच किया है। यह किसान ओसियां, बिलाड़ा, तिंवरी, फलोदी और आस-पास ले क्षेत्रों से पहुंचे है।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default