नागौर, राजस्थान।
पूरे देश मे कोरोना काफी तेजी से बढ़ रहा है, उसी स्तर पर राजस्थान प्रदेश में भी कोरोना की स्थिति खराब होती जा रही है। राजस्थान में अब तक 71 हजार कोरोना मरीज मिल चुके है। राजस्थान के जोधपुर जिले में 10500 से ज्यादा मरीज हो चुके है, वही जयपुर में भी आंकड़ा 9000 के करीब पहुंच गया है। अगर हम बात करे नागौर जिले की तो, नागौर में भी कोरोना अपने पैर पसार रहा है।
नागौर जिले में सोमवार को 11 मरीज मिले, जिसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या 2213 हो गई। नागौर में अब तक 41 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई है, हालांकि जिले में अब तक 1887 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है। नागौर में वर्तमान में 285 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। नागौर में अब तक 70 हजार लोगो की कोरोना जांच हो चुकी है।

Tnxx for comment