रविवार को कांग्रेस ने राजस्थान में कांग्रेस प्रभारी के पद से अविनाश पांडे को हटाकर अजय माकन को बना दिया। अब राजस्थान की कमान अजय माकन संभालेंगे। कयास लगाए जा रहे है कि अब अजय माकन के आने के बाद जल्द गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा, क्योंकि यह फेरबदल काफी दिनों से पेंडिंग पड़ा है। अभी 35 दिनों तक चले गहलोत सरकार के सियासी संकट के बाद गहलोत सरकार को जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करना होगा, ताकि सरकार का संचालन सही तरीके से हो सके।
पायलट कैम्प भी मांग रहा है 5 मंत्री
सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान के सामने यह मांग रखी थी कि राजस्थान कांग्रेस प्रभारी के पद से अविनाश पांडे को हटाया जाए, इस मांग को आलाकमान ने कल रविवार को पूरा कर दिया, अब बताया जा रहा है कि पायलट कैम्प अपने कैम्प में से 5 मंत्री पद भी मांग रहा है, इनमें 3 केबिनेट मंत्री और 2 राज्य मंत्री की मांग की जा रही है। पायलट कैम्प के 2 मंत्रियों और खुद सचिन पायलट को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था, अब पायलट कैम्प वापस आ गया तो ऐसे में पायलट कैम्प को फिर से मंत्री पद दिए जाएंगे।
यह भी कहा जा रहा है कि इस बार सचिन पायलट खुद मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होंगें, पायलट अपने समर्थक विधायकों में से ही मंत्री बनवाएंगे।

Tnxx for comment