RLP चीफ़ हनुमान बेनीवाल पहली बार नजर आए क्लीन शेव लुक में, नहीं आ रहे जल्दी से पहचान में

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, हालांकि इस बार कोरोना की वजह से पहली बार लोग घरों से ही स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। नागौर सांसद और रालोपा चीफ हनुमान बेनीवाल ने भी आज अपने घर से ही स्वतंत्रता दिवस मनाया, क्योंकि हनुमान बेनीवाल कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, हालांकि अब हनुमान बेनीवाल कोरोना नेगेटिव हो गए है, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर वो अभी कुछ दिनों के लिए अपने घर पर ही आइसोलेशन में है।

हनुमान बेनीवाल पहली बार नजर आए क्लीन शेव

हनुमान बेनीवाल आज पहली बार क्लीन शेव में नजर आ रहे है, एकाएक देखने पर तो हनुमान बेनीवाल लोगों को पहचान में भी नहीं आ रहे है, दरअसल हनुमान बेनीवाल हमेशा दाढ़ी में ही रहते है और लोगों के दिमाग भी हनुमान बेनीवाल की वही इमेज बनी हुई है। बेनीवाल समर्थक अपने मुखिया का यह लुक देखकर काफी उत्साहित भी है। उनकी शक्ल अब अपने भाई और खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल से मिलती हुई नजर आ रही है। फिलहाल हनुमान बेनीवाल इस कोरोना आइसोलेशन के कारण अपने घर से ही काम कर रहे है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default