जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान सरकार में 40 दिनों की सियासत के बाद एक बार फिर शांति हुई है, सरकार का संकट अब खत्म हो गया, विधानसभा का सत्र भी शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन विधानसभा में विश्वास मत भी पास हो गया, अब 21 अगस्त तक राजस्थान विधानसभा का सत्र स्थगित कर दिया गया। अब 40 दिनों के बाद कांग्रेस के विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे और विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता की सुध ली है।
40 दिनों तक कांग्रेस के विधायक, मंत्री बाड़ेबंदी में थे, 103 विधायक सीएम गहलोत के साथ थे बाकी 22 विधायक पायलट के साथ। कुल मिलाकर ये 125 विधायक जनता से दूर थे, आज यह सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में गए, जहां पर समर्थकों ने अपने-अपने विधायकों का स्वागत किया। सरकार के मंत्री भी आज अपने विधानसभा क्षेत्रों में गए और जनता की समस्याओं को सुना।
पश्चिमी से पूर्वी राजस्थान और उत्तर से दक्षिण राजस्थान तक सारे विधायक अब अपने क्षेत्रों में पहुंचे है, वहीं बीजेपी के विधायक भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनता के साथ है। कई विधायक इस दौरान जनसुनवाई भी कर रहे है, तो कई विधायक सामाजिक कार्यों में भाग ले रहे है। इस दौरान कई विधायक 40 दिनों के बाद अपने परिजनों से भी मिले है।

Tnxx for comment