हरियाणा।
देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 30 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज अब तक देश मे मिल चुके है। अब कोरोना ने बड़े-बड़े लोगों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया। देश मे राज कर रही भाजपा के कई बड़े नेता, मंत्री, सांसद कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, हालांकि अन्य पार्टियों के नेता भी कोरोना संक्रमित मिले है, लेकिन बीजेपी में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी आज कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए है, खट्टर ने अभी ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। खट्टर ने पिछले सफ्ताह से मिले लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील भी की है।

Tnxx for comment