बागी विधायक मुकेश भाकर ने video जारी कर प्रताप सिंह खाचरियावास पर बोला हमला

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में लगातार नए-नए बयान सामने आ रहे है। कांग्रेस के बागी विधायक और पायलट समर्थक मुकेश भाकर ने अब एक video जारी कर राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री पर बड़ा हमला बोला है। मुकेश भाकर ने यह भी कह दिया कि प्रताप सिंह खाचरियावास को पायलट के कारण ही मंत्री बनाया था। 



मुकेश भाकर ने ऐसा प्रताप सिंह के आए बयानों को लेकर कहा है। प्रताप सिंह खाचरियावास सचिन पायलट गुट के ही माने जाते थे, लेकिन इस बार प्रताप सिंह खाचरियावास ने पायलट का साथ नहीं दिया। प्रताप सिंह खाचरियावास को जयपुर कांग्रेस का अध्यक्ष भी पायलट ने ही प्रदेश अध्यक्ष रहते नियुक्त किया था। उसके बाद प्रताप सिंह को टिकट मिली और फिर प्रताप सिंह को मंत्री बनाया गया। लेकिन इस बार उन्होंने सीएम अशोक गहलोत का समर्थन कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default