पायलट ने डोटासरा को बधाई दी तो डोटासरा ने चुटकी लेकर दिया यह जवाब

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान की सियासी उठापटक के बीच आज गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कर लिया। गोविंद सिंह डोटासरा सचिन पायलट की बर्खास्तगी के बाद पीसीसी चीफ बने है। गोविंद सिंह डोटासरा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पायलट ने शिरकत भी नहीं की। सचिन पायलट ने एक ट्वीट करते हुए गोविन्द सिंह डोटासरा को पीसीसी चीफ बनने की बधाई दी।

पायलट के बधाई संदेश पर यह बोले डोटासरा



सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि श्री @GovindDotasra जी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर  बधाई।
मुझे उम्मीद है की आप बिना किसी दबाव या पक्षपात के उन कार्यकर्ताओं जिनकी की मेहनत से सरकार बनी है, उनका पूरा मान-सम्मान रखेंगे।

इस संदेश का जवाब देते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा बहुत बहुत धन्यवाद सचिन जी, मुझे भी उम्मीद है कि आप भाजपा और खट्टर सरकार की मेहमानवाज़ी छोड़कर उन सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं जिनकी मेहनत से सरकार बनी है, उनके मान-सम्मान को बरक़रार रखने के लिए जयपुर आकर कांग्रेस सरकार के साथ खड़े होंगे ।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default