गोविंद सिंह डोटासरा आज करेंगें PCC का पदभार ग्रहण, पायलट को छोड़ सभी बड़े नेता होंगें शामिल

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान में पैदा हुए सियासी संकट के बीच आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा PCC में पदभार ग्रहण करेंगें। इस अवसर राजस्थान कांग्रेस ने बड़ा कार्यक्रम रखा है, जिसमें तमाम बड़े नेता शामिल होंगें। इस कार्यक्रम मुख्यमंत्री गहलोत, सभी केबिनेट मंत्री, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, रणदीप सुरजेवाला, PCC के पूर्व चीफ, PCC के बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। हालांकि कांग्रेस के सभी विधायक इस कार्यक्रम में।शामिल नहीं होंगे, विधायकों के लिए होटल फेयरमाउंट में बड़ा स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।

गोविंद सिंह डोटासरा के पदभार ग्रहण में सभी PCC के पूर्व चीफ शामिल होंगें, लेकिन सचिन पायलट इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगें और यह पहला मौका है, जब नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण के समय पुराना अध्यक्ष मौजूद नहीं हो। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default