राजस्थान में पैदा हुए संकट का सबसे बड़ा जिम्मेदार कांग्रेस आलाकमान, जाने आलाकमान की 3 बड़ी गलती

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



पिछले 2 सफ्ताह से चल रहा राजस्थान में सियासी संकट अभी नहीं रुका है, सीएम गहलोत और कांग्रेस अपनी सरकार बचाने के लिए हर दिन नए पैंतरे अपना रहे है, लेकिन अभी भी कांग्रेस और सीएम गहलोत दोनों को भी सत्ता का डर सता रहा है, तभी 15 दिनों से पूरी सरकार एक होटल में बंद है। आखिर राजस्थान में यह सियासी संकट क्यों पैदा हुआ? इस पैदा हुए संकट के लिए कौन जिम्मेदार है? क्या सीएम गहलोत जिम्मेदार है? या फिर कांग्रेस आलाकमान या फिर सचिन पायलट? आइये जानते है।

राजस्थान के संकट का जिम्मेदार कांग्रेस आलाकमान, जाने आलाकमान की 3 बड़ी गलतियां

दैनिक भास्कर के एडिटर एल पी पंत ने राजस्थान में उत्पन्न हुए सियासी संकट के लिए कांग्रेस आलाकमान को जिम्मेदार ठहराया है। एडिटर पंत के अनुसार कांग्रेस आलाकमान में सबसे बड़ा जिम्मेदार- राहुल गांधी है, क्योंकि राहुल गांधी सीएम गहलोत और पायलट दोनों के करीबी नेता है। पिछले 15 दिनों से राजस्थान में सियासी भूचाल आया हुआ है और 15 दिनों बाद राहुल गांधी ने सिर्फ एक बयान दिया कि मैं राजस्थान को लेकर चिंतित है। पंत के अनुसार आप इस बयान के आधार पर भी अंदाजा लग सकते हो कि कांग्रेस आलाकमान इस सियासी संकट को लेकर कितने ज्यादा चिंतित है।

कांग्रेस आलाकमान की दूसरी सबसे बड़ी गलती यह है कि संगठन और सत्ता के बीच समन्वय नहीं होना। सीएम गहलोत ने हाल ही में सार्वजनिक बयान दिया कि मेरे और पायलट के बीच 18 महीनों से कोई बात नहीं हुई है। इस बयान से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सत्ता और संगठन में कितना समन्वय था। क्या कांग्रेस आलाकमान को यह बात पता ही नहीं थी कि पायलट और गहलोत के बीच 18 महीनों से बात भी नहीं हुई है। अगर ऐसा सही है तो कांग्रेस के प्रभारी आलाकमान तक राजस्थान की स्थिति को अवगत नहीं करवा रहे थे, जिसके कारण राजस्थान में इतना बड़ा संकट पैदा हुआ। यह भी कांग्रेस आलाकमान की बड़ी गलती है।

आलाकमान की तीसरी बड़ी गलती यह है कि यह संकट पैदा होने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सरकार बचाने के लिए रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन को भेजा। हालांकि दोनो नेता काफी प्रभावी है, लेकिन क्या यह दोनों नेता सरकार बचाने के लिए काफी है। कई विधायकों का कहना है कि यह नेता खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए तो सरकार कैसे बचाएंगे? ऐसे संकट में कांग्रेस आलाकमान को खुद दखल देकर मामले को शांत करना चाहिए था। लेकिन आलाकमान ने इन 2 नेताओं को भेजकर चुप्पी साध ली।

इस प्रकार राजस्थान में पैदा हुए सियासी संकट के जिम्मेदार कांग्रेस आलाकमान है। यहां तक भी इतने बड़े घटनाक्रम के बाद भी कांग्रेस ने कोई सुध नहीं ली।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default