राजस्थान की सियासत में आज काफी बड़ा बदलाव देखा गया हैं। राजस्थान में चल रहे सियासी संकट पर अब कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया हैं। कांग्रेस ने बगावत करने वाले राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को हटा दिया हैं और उनके साथ चल रहे मंत्रियों को भी बर्खास्त कर दिया गया। अब मुख्यमंत्री गहलोत कल दुबारा से राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगें। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब गोविंद सिंह डोटासरा को चुना गया हैं, डोटासरा को पीसीसी अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस में जाट कार्ड खेला हैं।
पायलट ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल से हटाया उपमुख्यमंत्री और अध्यक्ष
पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष से हटाने के बाद पायलट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सत्य परेशान हो सकता हैं, लेकिन पराजित नहीं। पायलट ने इसके साथ ही अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव किया हैं। पायलट ने प्रोफाइल से उपमुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष हटा दिया हैं और टोंक से विधायक लिखा हैं। वही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से सचिन पायलट की नेम प्लेट भी हटा दी गई हैं, अब गोविंद सिंह डोटासरा की नेम प्लेट लगाई हैं।

Tnxx for comment