कांग्रेस ने राजस्थान में खेला बड़ा जाट कार्ड, गोविंद सिंह डोटासरा बने नए पीसीसी चीफ

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहे सियासी संकट में आज का दिन काफी बड़ा रहा हैं। आज राजस्थान सरकार पूरी तरह से उथल पुथल हो गई हैं। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बर्खास्त कर दिया गया हैं। सचिन पायलट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद भी छीन लिया गया हैं। अब पायलट से कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष दोनों पद छीन लिए है, वही पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को भी मुख्यमंत्री गहलोत ने बर्खास्त कर दिया हैं।

कांग्रेस का बड़ा जाट कार्ड, गोविंद सिंह डोटासरा बने पीसीसी चीफ

अब कांग्रेस ने राजस्थान में बड़ा जाट कार्ड खेला हैं। कांग्रेस ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर जाट नेता गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया हैं। गोविंद सिंह डोटासरा वर्तमान में राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री के पद पर थे। गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान के शेखावाटी अंचल से है। वो सीकर की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर आते हैं। 
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default