राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच BJP और RLP की बैठक हुई शुरू, बन सकती हैं बड़ी रणनीति

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में गहलोत सरकार और कांग्रेस पर चल रहे संकट के बीच अब BJP राजस्थान में सक्रीय हो गई हैं। BjP ने अभी दोपहर में अपने बड़े नेताओं के साथ भाजपा कार्यालय में बैठक बुलाई हैं, इस बैठक में RLP को भी आमंत्रित किया गया हैं, क्योंकि RLP भाजपा की सहयोगी दल हैं। RLP और BJP भाजपा कार्यालय में राजस्थान के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा कर रही हैं। RLP के मुखिया हनुमान बेनीवाल इस मीटिंग में मौजूद है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता इस बैठक में बातचीत कर राजस्थान में सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी की ओर से राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ इस बैठक में मौजूद है। सतीश पूनियां ने कहा हैं कि हम राजस्थान के राजनीतिक हालात पर चर्चा कर रहे हैं और हमारे आलाकमान के निर्देश के अनुसार काम कर रहे हैं। हमारा पहला मकसद राजस्थान में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने देना है।

अब राजस्थान सरकार का एक धड़ा अलग हो गया, सचिन पायलट के साथ 20 विधायक भी कांग्रेस से बाहर हो गए। BjP ने इन विधायकों को साथ लेकर राजस्थान में सरकार बना सकती हैं। BJP और RLP के कुल 75 विधायक हैं, इसके बाद पायलट और उनके समर्पित विधायकों को मिलाकर राजस्थान में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई हैं। पायलट राजस्थान में तीसरा मोर्चा बना सकते हैं और उस मोर्चे को BjP और RLP समर्थन दे सकते हैं, जिसके बाद राजस्थान में एक नई सरकार बन सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default