मुख्यमंत्री गहलोत के भाई और पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़ के घर पर ED की छापेमारी

INC News
0
जोधपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच ED भी राजस्थान में लगातार छापेमारी कर रही है। आज ईडी पीपीई किट पहनकर जोधपुर पहुंची और जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के घर और कम्पनी पर छापेमारी की। ईडी ने अग्रसेन गहलोत के अलावा कांग्रेस नेता और पूर्व पाली सांसद बद्रीराम जाखड़ के यहां पर भी छापेमारी की। ईडी का कहना है कि ये छापेमारी उर्वरक घोटले को लेकर की गई है।

वही इस छापेमारी पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ED, CBI के नाम से डरा रही है वो सरकार गिराने में कामयाब नहीं हो पा रहे है, इसलिए ED, CBI का सहारा ले रहे है और लगातार यहाँ राजस्थान में ED CBI से छापेमारी करवा रहे है। हम आपको बता दे कि इनकम टैक्स में अभी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री गहलोत के काफी करीबियों पर अचानक ही छापेमारी की थी और आज उनके भाई के यहां पर ED ने छापेमारी की है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default