सचिन पायलट ने 35 करोड़ की पेशकश का आरोप लगाने वाले कांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिस

Faris Khan
0

राजस्थान में चल रहे सत्ता संघर्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा द्वारा पूर्व पीसीसी चीफ एवं डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर लगाये गए आरोप के बाद पायलट ने उनको कानूनी नोटिस भेजा है। सचिन पायलट से जुड़े करीबी सूत्रों ने विधायक मलिंगा को कानूनी नोटिस भेजे जाने का दावा किया है।



धौलपुर के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने हाल ही में सचिन पायलट पर गंभीर आरोप लगाए थे। मलिंगा ने पायलट पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उनको बीजेपी में शामिल होने के लिये 35 करोड़ रुपयों की पेशकश की थी। इन आरोपों के बाद मलिंगा ने कहा था कि उन्होंने इस बारे में सीएम अशोक गहलोत को अवगत करा दिया था। मलिंगा के इस आरोप ने प्रदेश में चल रहे सियासी संग्राम की आग में घी काम किया। मलिंगा के इस आरोप के बाद सियासत और गरमा गई थी।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default