गहलोत और पायलट दोनों कैम्पों से विधायकों के भागने की प्लानिंग, तलाश रहे है अच्छा मौका

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहा पिछले 10 दिनों से सियासी संग्राम अभी भी जारी है। यह सियासत कब खत्म होगी, इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा कि सकता है। एक ओर मुख्यमंत्री गहलोत के साथ 100 विधायक जयपुर की एक होटल में है, तो दूसरी ओर पायलट अपने 20 विधायकों के साथ हरियाणा के मानेसर की एक होटल में बंद है। 10 दिनों से दोनों कैम्पो के विधायकों की बाड़ेबंदी की गई है। गहलोत ने पायलट को उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया और कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी, लेकिन पायलट ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है।

गहलोत और पायलट कैम्पो से विधायकों के भागने की प्लानिंग

इस सियासी घटनाक्रम के बीच एक चर्चा चल रही है कि 4-5 विधायक गहलोत कैम्प से भागकर मानेसर जाने की फिराक में है, बताया जा रहा है कि विधायकों ने इसके लिए 3 अल्टो और एक वैगनआर कार भी बुक की थी, लेकिन पुलिस और लोकेशन के डर से विधायकों अपने प्लान में सफल नहीं हो पा रहे है, वही खबर यह भी है कि इस तरह 4-5 विधायक पायलट कैम्प से भागकर इधर जयपुर आने की फिराक में है, लेकिन विधायकों को उचित मौका नहीं मिल रहा है। जब दोनो ओर से विधायकों की बाड़ेबंदी हट जाएगी तो हमें ऐसा देखने को जरूर मिल सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default