विष्णुदत्त विश्नोई प्रकरण की जांच CBI ने करना शुरू कर दिया हैं। CBI शुक्रवार को राजगढ़ थाने पहुंची थी, जहां CBI ने जांच पड़ताल की और थाने के पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी की। CBI ने सीआई विष्णुदत्त विश्नोई के क्वार्टर की जांच पड़ताल की और पूरी घटना का सीन भी रिक्रियट किया। CBI ने विष्णुदत्त विश्नोई का डमी पुतला बनाकर यह सीन बनाया। इस तरह सीबीआई इस मामले के हर पहलू को जोड़कर जांच कर रही हैं।
सीबीआई के हाथ लगा विष्णुदत्त विश्नोई का मोबाइल, अब मोबाइल से होगा खुलासा
CBI के हाथ अब सीआई विष्णुदत्त विश्नोई का मोबाइल फोन लग गया हैं। अब सीबीआई की टीम इस मोबाइल फोन को अनलॉक करने में लगी हुई। विश्नोई के मोबाइल फोन में पैटर्न लॉक लगा हुआ हैं, जिसको सीबीआई की MFSL की टीम तोड़ रही हैं। इस मोबाइल फोन से कई बड़े राज खुलने की आसार है। CBi पता लगाएगी कि आखिरी समय में विष्णुदत्त विश्नोई ने किन लोगों से बात की थी। सोशल मीडिया पर विष्णुदत्त विश्नोई ने किन लोगो से बात की और क्या बात हुई थी? इन सब पहलुओं को जोड़कर सीबीआई की टीम इस मामले की पूरी जांच कर रही हैं।

Tnxx for comment