Breaking News: नागौर की नई एसपी श्वेता धनकड़ ने जारी किया मृत्यु भोज बन्द कराने का आदेश

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर में हाल ही में नियुक्त हुई एसपी श्वेता धनकड़ ने अब एक बड़ा आदेश जारी किया हैं। श्वेता धनकड़ ने नागौर जिले में मृत्यु भोज बन्द कराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए एसपी ने हर उपखंड के CO और हर थाने के SHO को एक पत्र भी भेजा हैं। नागौर एसपी ने पंच, सरपंच और ग्राम सेवक को भी नोटिस भेजा हैं। इन सभी लोगों की अब यह जिम्मेदारी होगी कि उनके क्षेत्र में कहीं पर भी मृत्यु भोज का आयोजन नहीं हो। अगर किसी भी CO, SHO, पंच, सरपंच और ग्राम सेवक के एरिया में मृत्यु भोज का आयोजन होगा, तो इनके ऊँपर भी कार्यवाही की जाएगी।

हम आपको बता दे कि श्वेता धनखड़ ने यह आदेश मृत्यु भोज निषेध अधिनियम 1960 के तहत जारी किया। मृत्यु भोज को लेकर भारत मे 1960 में ही कानून बन गया था और यह कानूनी अपराध भी हैं। श्वेता धनकड़ हाल ही में पिछले सफ्ताह ही नागौर जिले की एसपी बनी हैं। श्वेता धनखड़ नागौर जिले की पहली महिला एसपी हैं। श्वेता हरियाणा की रहने वाली हैं और वो 2009 बैच की आईपीएस अफसर हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default