राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को अब 20 दिन की पेरोल मिली हैं। राजस्थान हाइकोर्ट ने आज राजू ठेहट की पेरोल को मंजूरी दे दी है, हांलांकि सरकार और पुलिस ने इस पेरोल का विरोध भी किया था, क्योंकि सरकार और पुलिस को डर था कि राजू ठेहट के बाहर आने से राजस्थान में बड़ी गैंगवार हो सकती हैं। इसलिए राजस्थान सरकार और राजस्थान पुलिस ने इस पेरोल को नहीं देने की अनुशंसा की थी, लेकिन हाइकोर्ट ने नियमो के अनुसार राजू ठेहट को 20 दिनों की पेरोल की मंजूरी दे दी हैं।
दरअसल राजू ठेहट राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर हैं। राजू ठेहट और आंनदपाल सिंह की गैंग के बीच कई बार गैंगवार हो चुका हैं। काफी सालो से यह दोनों गैंग एक दूसरे की दुश्मन बनी हुई हैं। इन दोनों के गैंग के लोग चाहे जेल में हो या फिर बाहर हर जगह एक-दूसरे पर हमले किये हुए हैं। हालांकि आंनदपाल सिंह का राजस्थान पुलिस ने 3 साल पहले एनकाउंटर कर दिया, लेकिन आनंदपाल की गैंग के कई लोग अभी बाहर घूम रहे हैं, ऐसे में सरकार और पुलिस को प्रदेश में बड़ी गैंगवार होने का डर था, जिसके कारण ही सरकार ने अनुशंषा की थी कि राजू ठेहट को पेरोल नहीं मिले।
राजू ठेहट काफी सालो से जेल में बंद हैं। जब कोई अपराधी लम्बे समय से जेल में हो और उसका जेल में आचरण अच्छा हो तो नियमो के आधार पर उसे पेरोल दी जाती हैं। राजू ठेहट 7 सालो से जेल में बंद है और उनका जेल में आचरण सही हैं, इसलिये नियमो के आधार पर ही राजू ठेहट को पेरोल पर रिहा किया गया हैं।

Tnxx for comment