Breaking News: आखिर सचिन पायलट हुए बागी, सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच अब राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बड़ा बयान सामने आ गया हैं। सचिन पायलट ने अब बागी तेवर दिखा दिए है। पायलट ने आज ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की हैं, लगभग 40 मिनट तक पायलट और सिंधिया की मुलाकात चली, इसके बाद पायलट ने भी सिंधिया की तरह ही बागी तेवर दिखाए हैं। पायलट ने कहा हैं कि "गहलोत सरकार अब पूरी तरह अल्पमत में हैं, मेरे पास 30 कांग्रेसी और निर्दलीय विधायकों का समर्थन हैं"।

लेकिन इस बीच पायलट कैम्प के माने जाने वाले तीन विधायक जयपुर पहुंच गए हैं, इनमें दानिश अबरार और चेतन डूडी हैं। इन विधायकों ने गहलोत को समर्थन देने की बात कही हैं। वही कल पायलट जयपुर में होने वाली विधायक दल की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। गहलोत ने कल जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई हैं। अब यह साफ हो गया हैं कि इस बार पायलट पूरे निर्णायक मुड़ में आ गए है। कई सूत्रों का दावा हैं कि कल पायलट भाजपा भी जॉइन कर सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default