क्या प्रगतिशील कांग्रेस के नाम से पायलट बना रहे हैं राजस्थान में तीसरा मोर्चा? देखें रिपोर्ट

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश की सियासत में चल रहे उठापटक के बीच एक के बाद एक नई खबरे आ रही हैं। अभी जयपुर में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री गहलोत के निवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई हैं। राजस्थान के कोने कोने से विधायक इस बैठक में भाग लेने आ रहे हैं, वही कांग्रेस आलाकमान की ओर से भी कई बड़े नेता मुख्यमंत्री निवास पहुंच चुके हैं, यह स्थिति राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की नाराजगी के बाद आई हैं। पायलट कई विधायकों के साथ गायब हो गए हैं। पायलट ने यह भी कह दिया हैं कि गहलोत सरकार अल्पमत में हैं, मेरे पास 30 विधायकों का समर्थन हैं।

पायलट बना रहे हैं नई पार्टी- 'प्रगतिशील कांग्रेस'

अभी कुछ देर पहले मीडिया में खबर आई हैं कि पायलट ने बगावत करने के बाद भाजपा में नहीं जाने का फैंसला लिया हैं और राजस्थान प्रदेश में एक नई पार्टी बनाने का विचार किया हैं, हालांकि अभी तक इस पार्टी को लेकर सचिन पायलट की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं, लेकिन जानकार सूत्रों के अनुसार इस पार्टी का नाम होगा- 'प्रगतिशील कांग्रेस'. शुरुआत में इस पार्टी में सचिन पायलट के साथ राजस्थान के कांग्रेसी और निर्दलीय विधायक शामिल हो सकते हैं। लगभग 20 विधायकों के साथ पायलट इस पार्टी का एलान कर सकते हैं और बाद में धीरे धीरे इस पार्टी में और विधायक जोड़े जा सकते हैं और गहलोत सरकार को गिराया जा सकता हैं।

दूसरी ओर इस घटनाक्रम पर नजर रखते हुए भाजपा भी काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। लेकिन पायलट ने शायद अब भाजपा में नहीं जाने का मन बना लिया हैं। अगर पायलट की पार्टी में 30 विधायक हो जाते हैं, तो भाजपा और पायलट की पार्टी मिलकर नई सरकार बना सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default