राजस्थान सरकार में चल रहा सियासी उठापटक आज भी जारी हैं। सरकार में चल रहा क्लेश रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। एक ओर सीएम अशोक गहलोत ने सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया हैं, तो लगभग 25 विधायक भी मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सरकार के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनकी टीम के कई विधायक गायब हैं। बताया जा रहा हैं पायलट और उनकी केम्प के विधायक दिल्ली गए हुए हैं और गुड़गांव के आस-पास होने की खबर बताई जा रही हैं।
आज सुबह खबर आ रही थी पायलट और कई विधायक वापस जयपुर पहुंच गए हैं, लेकिन अब उस खबर को गलत बताया गया हैं, क्योंकि अभी तक कोई भी वापस नहीं आया हैं। सूत्रों के अनुसार पायलट और उनकी कैम्प के विधायकों की गुड़गांव में ही बाड़ेबंदी होगी। इस बार सरकार को लेकर बड़ा निर्णायक फैंसला होने के आसार बताए जा रहे हैं। वही आलाकमान भी इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हूए हैं।
पायलट सहित यह विधायक हुए है गायब
जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम सचिन पायलट दो दिन से राजस्थान से बाहर गए हुए, वो दिल्ली और गुड़गांव के आस-पास बताए जा रहे हैं। इनके अलावा विधायक पी आर मीणा, चेतन डूडी, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, हरीश मीना, इंद्राज गुर्जर, जी आर खटाना, मुरारी लाल मीणा, राकेश पारीक, प्रशांत बैरवा, वेदप्रकाश सोलंकी, जाहिदा खान, सुदर्शन रावत, अमर सिंह जाटव, रोहित बोहरा, दानिश अबरार, महेंद्र जीत सिंह मालवीय, इंद्रा मीणा, गजराज खटाना, दिव्या मदरेणा, बिजेंद्र ओला भी गायब बताए जा रहे हैं या फिर इन विधायकों के फोन बंद आ रहे हैं। कई विधायक फोन भी नहीं उठा रहे हैं।
इनके अलावा आज पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को जयपुर बुलाया गया था, लेकिन विश्वेन्द्र सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं, ऐसे में इन मंत्री जी को लेकर भी बड़ा असमंजस बन गया हैं।

Tnxx for comment