राजस्थान में बड़ा सियासी उठापटक, क्या गहलोत बचा पाएंगे अपनी सरकार?

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



पिछले 2 दिनों से राजस्थान में एक बार फिर से सियासी उठापटक जारी हो गई हैं। यह पूरा मामला राज्यसभा चुनाव के इर्द गिर्द ही घूम रहा हैं, क्योंकि चुनाव के समय कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों को खरीदने के आरोप लगाए थे और इसी मामले को लेकर SOG ने दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं और पूरे मामले की FIR भी दर्ज की हैं। SOG का कहना हैं कि राजस्थान की गहलोत सरकार को अस्थिर करने की पूरी कोशिश की गई थी। हालांकि अभी SOG इस मामले में पूरी जांच कर रही हैं, लेकिन इस घटना के साथ ही राजस्थान में सियासी उठापटक जारी हो गई हैं।

एक ओर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 10-12 विधायकों के साथ दिल्ली चले गए है। पायलट दिल्ली में अपने विधायकों के साथ आलाकमान से मुलाकात कर रहे हैं और इधर राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सभी केबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की हैं। 2 दिनों में मुख्यमंत्री गहलोत ने 2 दर्जन विधायकों के साथ मुलाकात की हैं। गहलोत ने कैबिनेट मंत्रियों को भी विधायकों को साथ में रखने के लिए निर्देश दिए हैं। पूरे मामले पर सीएम गहलोत नजर बनाए हुए हैं और आलाकमान को भी गहलोत पल-पल की अपडेट दे रहे हैं।

वही अब कयास लगाए जक रहे हैं कि जल्द ही राजस्थान में सियासी फेरबदल होने जा रहा हैं। कांग्रेस राजस्थान में अपना प्रदेशाध्यक्ष भी बदलने जा रही हैं, वही मुख्यमंत्री गहलोत की कैबिनेट में भी बड़ा फेरबदल करने की तैयारी हो रही हैं। जानकर सूत्रों के अनुसार नाराज विधायकों और बसपा से विधायकों को मिल सकता हैं मंत्री पद, वही गृह मंत्रालय मिल सकता हैं डिप्टी सीएम पायलट को। क्या ऐसा करके मुख्यमंत्री गहलोत अपनी सरकार बचा पाएंगे या नहीं? लेकिन अब प्रदेश में सियासत काफी उफान पर है, आने वाला वक्त ही बताएगा कि यह सियासी घटनाक्रम अब कहाँ तक जाएगा?
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default