नागौर जिले के लिए यह सफ्ताह बहुत खतरनाक रहा हैं, इस सफ्ताह नागौर में 200 से 250 कोरोना मरीज मिल गए, अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 900 से भी ऊँपर चली गई हैं। नागौर जिले में आज फिर 21 कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद नागौर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 904 हो गई हैं। नागौर जिले में कोरोना से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई हैं।
नागौर में अब तक 28986 लोगों की कोरोना सेम्पलिंग की जा चुकी हैं। नागौर में अब तक 629 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके है। जिले में अब कुल 260 एक्टिव केस हैं। अब नागौर के लाडनूं में संक्रमण काफी बढ़ गया हैं। वही कुचामन और मकराना में भी संक्रमण को देखते हुए दिन में आधे दिन ही बाजार खोलने के आदेश दिए गए हैं।

Tnxx for comment