जयपुर। राजस्थान में जारी इस सियासी संकट के बीच रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रची गई है, जो जनता के फैसले का हनन है। रणदीप सुरजेवाला के अनुसार उनको अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। पार्टी आलाकमान ने पायलट के प्रति काफी उदारता दिखाई है। सचिन पायलट एक होनहार और युवा नेता हैं, सचिन पायलट को पार्टी ने इतनी कम उम्र में ही इतना आगे बढ़ा दिया है। लेकिन सचिन पायलट ने पार्टी के प्रति वफादारी नही दिखाई।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर सचिन पायलट बीजेपी में नहीं जाना चाहते हैं तो बीजेपी के नेताओं से बात बंद करें। बीजेपी ने उन्हें बरगलाने की कोशिश की है। सुरजेवाला ने कहा कि सचिन पायलट और कई कांग्रेस विधायक जो आज मौजूद नहीं हैं, उनको हमने बहुत बार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आने का निमंत्रण दिया और कहा कि अगर आपको लगता है कि कांग्रेस विधायक दल का बहुमत आपके पास है तो आइए अपना बहुमत साबित कीजिए और अपना अधिकार ले लीजिए।
सीएम गहलोत ने सीधे सचिन पायलट पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार गिराने का आरोप लगाया है। गहलोत ने यहां तक कह दिया कि उनके पास इसके सबूत हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक सचिन पायलट की तरफ से ये कहा जा रहा है कि उन्होंने पांच साल मेहनत की थी और सीएम पद पर कब्जा अशोक गहलोत ने जमा लिया।


Tnxx for comment