बुधवार को नागौर जिले में कोरोना का महाविस्फोट हुआ हैं, हालांकि राजस्थान में भी बुधवार को 800 से ज्यादा मरीज मिले और नया रिकॉर्ड टूट गया। अब नागौर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 से ऊँपर पहुंच गई हैं। बुधवार को नागौर जिले में 53 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 1001 हो गई हैं। नागौर जिले में अब तक 32002 लोगों की कोरोना सैम्पलिंग हो चुकी हैं।
बुधवार को नागौर के मेड़ता में 20 पॉजीटीव मिले और पूरी तहसील में 26 कोरोना मरीज मिले। इसके अलावा 2 मरीज नागौर के मकराना में मिले, 2 मरीज नागौर के जायल में मिले और 6 मरीज बोरावड़ में मिले। नागौर में अब तक 18 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं। वही अब तक 724 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। अब नागौर में 259 लोग कोरोना के एक्टिव केस हैं।

Tnxx for comment