आखिर कौन हैं बिना काक? क्यों राजस्थान का देवासी समाज बिना काक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा हैं?

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान का देवासी समाज इन दिनों के एक पूर्व मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा हैं, समाज का आरोप हैं कि पूर्व मंत्री ने उनके समाज को लेकर टिप्पणी की हैं और देवासी समाज को नीचा दिखाने की कोशिश की हैं। देवासी समाज जिस मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं उनका नाम हैं- बिना काक। बिना काक राजस्थान की पूर्व कैबिनेट मंत्री रही हैं और पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा से 4 बार विधायक भी रही हैं। बिना काक बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं। बिना काक ने कई फिल्मों में काम किया हैं, 2 फिल्मों में सलमान की मां भी बनी, इसलिये वो सलमान खान के परिवार के काफी खास भी हैं। बिना की काक की बेटी अमृता काक सिंगर हैं और उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी गाने गाए हैं। 

आखिर क्या हैं मामला?

दरअसल बिना काक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, इस वीडियो में बिना काक एक कहानी सुनाती हैं, जिस कहानी का नाम- मुछा मुछा रो फर्क हैं। इस कहानी में बिना काक एक राजपूत और देवासी समाज के आदमी के बारे में बताते हुए कहा देती हैं कि राजपूत व्यक्ति की मुछ की इज्जत हैं, जबकि देवासी समाज की नहीं। हालांकि वो एक कहानी के अंदर इस तरह की बात बताती हैं, लेकिन अब इस मामले को लेकर देवासी समाज के लोग काफी नाराज है।

देवासी समाज के लोगों ने इस टिप्पणी को लेकर बिना काक का विरोध भी किया और समाज से माफी मांगने के लिए भी देवासी समाज के लोग आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले में अब नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी पूर्व मंत्री बिना काक की निंदा की हैं और उनसे माफी की मांग की हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default