राजस्थान प्रदेश में अब कोरोना की रफ्तार दुगुनी हो गई हैं, इतने दिन राजस्थान में हर दिन 300 के लगभग मरीज मिल रहे थे और अब सीधे 600-700 मरीज मिल रहे है। बुधवार को फिर राजस्थान में 659 नए मरीज मिले, अब राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 22000 के भी ऊँपर पहुंच गई हैं। मंगलवार को भी राजस्थान में 700 से ऊँपर मरीज मिले थे। अब राजस्थान में कुल कोरोना मरीजो की संख्या 22063 हो गई हैं। आज राजस्थान में 10 मरीजों की मौत हुई, अब कुल 482 लोगों की मौत राजस्थान में हो गई हैं।
बुधवार को राजस्थान के जयपुर में 67 जोधपुर 143 अलवर 126 बीकानेर 49 पाली 32 राजसमंद-बाड़मेर 27-27 भरतपुर-नागौर 24-24 जालौर-झुंझुनूं 16-16 उदयपुर 17 कोटा 14 दौसा 12 धौलपुर-भीलवाड़ा 11-11 अजमेर-अन्य 8-8 सिरोही 4 चूरू-सीकर 3-3, सात शहरों में 2-2 और 3 शहरों में 1-1 मरीज मरीज मिले हैं। राजस्थान में अब तक 16866 लोग कोरोना से ठीक भी हो गए हैं।

Tnxx for comment