नागौर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिले में कोरोना का ग्राफ 800 के लगभग पहुंच गया हैं। मंगलवार को नागौर में 45 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद नागौर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 792 हो गई हैं। इतने मरीज नागौर में मिलना काफी चिंताजनक हैं। नागौर में अब तक 14 लोगो की कोरोना से मौत हो गई, इनमें 1 आदमी की मौत मंगलवार को ही हुई हैं। नागौर जिले में अब तक 605 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।
मंगलवार को नागौर के लाडनूं में 14 मरीज एक साथ मिले, पिछले 2-3 दिनों से लाडनूं में काफी मरीज मिल रहे हैं, जिसके बाद प्रशासन काफी चिंतित है और अब लाडनूं में सब जगह कर्फ्यू लगा दिया गया। मंगलवार को 6 मरीज नागौर के कुचामन में भी मिले हैं। नागौर में लगभग 27000 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी हैं, इनमें अभी कुछ लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

Tnxx for comment