आखिर गहलोत की हुई नैतिक विजय, राज्यपाल ने दी विधानसभा सत्र को लेकर मंजूरी

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



आखिरकार राजस्थान के मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत ने एक और नैतिक जीत दर्ज कर ली। लगातार 4 बार अनुमोदन करने के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा के 5 वें सत्र को लेकर मंजूरी दे दी है। गहलोत सरकार में 14 अगस्त से 5 वां विधानसभा सत्र शुरू करने की मांग की थी, जिसे बुधवार रात को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। अब राजभवन इस विधानसभा सत्र का वारंट राज्य सरकार को भेजेगा। इससे पहले 3 बार भेजे गए सरकार की ओर से अनुमोदन को राज्यपाल कलराज मिश्र ने खारिज कर दिया था, जिसके कारण राजभवन और सरकार के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

सत्र को मिली मंजूरी के बाद गहलोत सरकार और विधायकों के बीच खुशी का माहौल है। हालांकि राजभवन सरकार को कोरोना बचाव के लिए एडवाजरी भी जारी करेगा ,उसी के अनुरूप सरकार को यह विधानसभा सत्र चलाना होगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default