बड़ी खबर: पायलट कैम्प भी विधानसभा सत्र में लेगा भाग, रोमांचक होगा यह वाला सत्र

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में 2 सफ्ताह से चल रहा सियासी संग्राम अभी आगे भी 2 सफ्ताह तक चलेगा, क्योंकि सरकार ने 14 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाया है, तब तक गहलोत सरकार के सभी विधायक बाड़ेबंदी में ही रहेंगें। वही सत्र बुलाकर गहलोत सरकार खुशियां मना रही है, क्योंकि सीएम गहलोत को पूरा विश्वास है कि वो विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगें, वही विपक्षी दल और पायलट कैम्प सोच रहे है कि वो गहलोत सरकार को गिरा देंगें। 

पायलट कैम्प भी सत्र में भाग लेगा, मामला होगा रोमांचक

अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि राजस्थान विधानसभा के इस सत्र में सचिन पायलट अपने सभी 19 बागी विधायकों के साथ इस विधानसभा सत्र में भाग लेंगें, उनके साथ 3 निर्दलीय विधायक भी होंगें। ऐसे में इसी विधानसभा सत्र में पायलट कैम्प और गहलोत सरकार का आमना-सामना होगा, जिसके कारण यह वाला विधानसभा सत्र काफी रोमांचक हो जाएगा। सीएम गहलोत इसी सत्र में बहुमत साबित करने की कोशिश में है, ऐसे में इस विधानसभा सत्र में पता लगेगा कि गहलोत सरकार रहेगी या फिर गिर जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default