राजस्थान में चल रहे सियासी उठापटक के बीच राजनीति गरमाई हुई है, राजस्थान के नेताओ ने नए-नए बयान सामने आ रहे है। आज राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सचिन पायलट को लेकर भी कुछ इस तरह का बयान दिया। प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जब सचिन पायलट निक्कर पहनते थे, तब मैं यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष था।
दरअसल प्रताप सिंह खाचरियावास से मीडिया ने जब पूछा कि विधायक मुकेश भाकर ने 1 वीडियो जारी कर आपको नसीहत दी है।
मीडिया के इस सवाल पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मैं जब 18 साल का था तब आंदोलन करते वक्त जेल गया था, जिस समय पायलट निक्कर पहनते थे, तब मैं यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष था, कोई प्रताप सिंह खाचरियावास को क्या समझायेगा, ये बच्चे खुद गुलाम है और ये बागी बीजेपी के गुलाम है, पैसे के लिए बगावत करने वालों जैसा नहीं प्रताप सिंह। मैं अपनी मेहनत से यहां आया हूँ, आज तक किसी भी पीसीसी अध्यक्ष ने पैसे के लिए बगावत नहीं की है।
दरअसल मंगलवार को विधायक मुकेश भाकर ने एक वीडियो जारी कर प्रताप सिंह खाचरियावास पर हमला बोला था। मुकेश भाकर ने प्रताप सिंह खाचरियावास को सीएम अशोक गहलोत का गुलाम बताया था। उसी बयान को लेकर आज प्रताप सिंह खाचरियावास ने यह ऐसा बयान दिया है।

Tnxx for comment