बसपा सुप्रीमो मायावती बोली- कांग्रेस ने दिया बार-बार धोखा, अब सिखाएंगे गहलोत को सबक

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहा सियासी संग्राम अभी भी बिना रुकावट के जारी है। यह घटनाक्रम पिछले 15 दिनों से चल रहा है। अब इस पूरे घटनाक्रम में बसपा भी घुस गई है। बसपा अपने 6 विधायकों को लेकर कोर्ट चली गई है। आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि कांग्रेस ने हमें बार-बार धोखा दिया, लगातार 2 बार कांग्रेस ने हमारे सभी विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया, जबकि हम उनको पहले से समर्थन दे रहे थे, फिर भी कांग्रेस ने हमारे साथ धोखा किया।

मायावती ने कहा कि हम पहले भी कोर्ट जा सकते थे, लेकिन हमे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सबक सिखाना था, इसलिये हम अच्छे समय की राह देख रहे थे, अब वो समय आ गया है, इसलिए हमने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
मायावती ने कहा कि हमने अपने सभी 6 विधायकों को विह्प जारी किया है कि वो विधानसभा में कांग्रेस के खिलाफ वोट देंगें।

हम आपको बता दे कि विधानसभा चुनाव 2018 में बसपा के 6 विधायकों ने बाजी मारी थी, लेकिन राजस्थान के सभी 6 बसपा विधायक बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। अब बसपा उनको लेकर कोर्ट चली गई है। बसपा का कहना है कि अगर वो कांग्रेस में रहते है तो उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। मुख्यमंत्री गहलोत ने इससे पहले 2008 के चुनाव में जीते हुए विधायकों को भी कांग्रेस में मिला लिया था।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default