सोमवार को राजस्थान कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा देश मे लोकतंत्र का हनन कर रही है। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि बागी हुए विधायकों को अब लुका चिप्पी का खेल बन्द करना चाहिए और सभी बागी हुए 19 विधायकों को कांग्रेस आलाकमान से माफी मांगनी चाहिए, ऐसा करने पर कांग्रेस आलाकमान गौर करेगा और आने वाले समय में उन्हें फिर से परिवार में सम्मान दिया जा सकता है।
अविनाश पांडे ने कहा कि कुछ विधायक अभी भी हमारे सम्पर्क में है। हम आपको बता दे कि कांग्रेस के 19 विधायक 2 सफ्ताह से राजस्थान से बाहर जाकर गायब हो गए, जिससे राजस्थान सरकार पर संकट आ गया है। अब कांग्रेस इन सभी विधायकों को वापस बुलाना चाहती है, कांग्रेस ने कार्यवाही करते हुए इन नेताओं से पद और मंत्री पद भी छीन लिए है।

Tnxx for comment