क्या पायलट को 'निकम्मा और नकारा' बोल कर सीएम अशोक गहलोत ने कर दी सबसे बड़ी गलती?

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहा सियासी घमासान अभी भी खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश में यह सब कब तक चलता रहेगा इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इस सियासी घमासान में चारों ओर से ऐसे ऐसे बयान आ रहे है, जो इसमें आग लगा रहे है। कल प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने एक ऐसा बयान दिया, जिस पर विश्वास करना मुश्किल है। अशोक गहलोत काफी मर्यादित माने जाते है, लेकिन सोमवार को गहलोत ने पायलट के विरुद्ध बोलते हुए पायलट को 'निकम्मा और नकारा' बता दिया।

इस बयान के बाद प्रदेश के राजनीति में एक नया मोड़ आया। प्रदेश के जनता ने भी गहलोत के इस बयान की निंदा करना शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सीएम गहलोत के बारे में इस बयान को लेकर काफी कुछ लिखा और कहा कि एक मुखिया की इतनी ओछी भाषा नहीं होनी चाहिए। विपक्ष के लोगों ने भी इस बयान को लेकर सीएम गहलोत को बहुत घेरा।वही खुद पायलट ने लिखा कि यह बयान सुन मैं काफी दुःखी हूँ, लेकिन हैरान भही हूं। पायलट ने इस बयान को लेकर कोर्ट में जाने की भी बात कही है। वही पायलट कैम्प के कई विधायकों ने भी गहलोत की इस ओछी भाषा की निंदा की।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default